Biharराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भाजपा नेता शाहनवाज की हुई एंजियोप्लास्टी

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए लीलावती हास्पीटल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि शहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी कर दी गई है। अभी वह ICU(इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती हैं। जल्द ही उनको प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

मुंबई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के यहां थे शाहनवाज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहनवाज हुसैन मुंबई बीजेपी अध्यक्ष, विधायक आशीष शेलार के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अतीत के झरोखे से

इंजीनियरिंग के छात्र रहे शहनवाज हुसैन भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने केंद्र के कई अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला है। वर्ष 1997 में शहनवाज एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें बोलते हुए सुना। तब वह उनकी भाषण शैली से काफी प्रभावित हुए थे। पहली बार 2005 में वह बिहार के कटिहार से विधायक चुने गए। 2001 में वह सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री भी बने।

ये भी पढ़ें:मजबूरीः शिक्षा के ज्ञान से सरावोर होने के लिए पार करते हैं बहता दरिया

Related Articles

Back to top button