Advertisement

Bihar News: जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, इस कारण वापस लौटाई बारात

The bride refused to marry after Jaymala in shivhar bihar
Share
Advertisement

Bihar News: बिहार के शिवहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दिल के अरमा आंसुओं में बह गए गाना सच होता हुआ नजर आया है। कहानी कुछ यूं हुई कि दूल्हे का रूप देखकर लड़की को इतना गुस्सा आया की उसने जयमाला के बाद शादी से इनकार कर दी। इसके साथ ही दुल्हन ने बारात भी लौटा दी।

Advertisement

Bihar News: क्या है मामला?

दरअसल, शिवहर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में बुधवार (28 फरवरी) को डुमरी कटसरी प्रखंड से बारात आई थी। गाजे-बाजे के साथ बारात के स्वागत के लिए दरवाजा लगाया गया। सभी के चेहरों पर खुशी थी। बारात के पहुंचने के बाद स्टेज पर जयमाला की रस्म पूरी की गई। लेकिन जयमाला के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। दूल्हे का रूप देखकर दुल्हन नाराज हो गयी। लड़की ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

परिवारवालों के कहने पर भी नहीं मानी लड़की

परिवार वालों ने दुल्हन को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। आखिरकार लड़की की जिद्द के आगे परिवार वालों को हार माननी पड़ी, और आधी रात बगैर विवाह दूल्हे के साथ बारात को वापस लौटना पड़ा। अब लड़की की शादी से इनकार और बारात लौटने की घटना सुर्खियों में आ रही है। ख़बरे सामने आ रहीं है कि पहले दूल्हा और दुल्हन दोनों ही कुछ भी बताने से इनकार कर रहे थे। लेकिन अब दूल्हे ने खुलकर पूरी बात बताई है।

रिपोर्ट – समीर कुमार झा

ये भी पढ़ें- Bihar: घास काटने जा रही किशोरियों की नाव पलटी, मची चीख-पुकार और फिर…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *