Advertisement

Nalanda: बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

Firing in Nalanda

घटना में घायल युवक(बाएं), जानकारी देता युवक का दोस्त(दाएं)।

Share
Advertisement

Firing in Nalanda: रहुई थाना क्षेत्र के बाजार में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जख्मी युवक पटना जिले के बेलक्षी थाना क्षेत्र के रौशन कुमार और बिट्टू कुमार हैं। जख्मी युवक को दोस्तों ने इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया गया।

Advertisement

Firing in Nalanda: वर्थ डे पार्टी से लौट रहे थे

बिहार में अपराध का सिलसिला लगातार जारी है। अपराधी निडर तरीके से कहीं भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। घटना में जख्मी युवक ने बताया कि वह एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर लौट रहा था। रहुई बाजार में बाइक लगाकर सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आकर गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने के लिए बोलने लगे। बहस होने के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे दो युवकों को गोली लग गई।

अभी तक नहीं मिली शिकायत

थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। तब तक जख्मी को परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए थे। अभी तक किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टः आशीष कुमार, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें: Patna: सीएम नीतीश ने पीएमसीएच में किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य देखा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *