Advertisement

बिहार में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, लीक हो गया पेपर!

बिहार में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, लीक हो गया पेपर!

बिहार में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, लीक हो गया पेपर!

Share
Advertisement

बिहार में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया। बता दें कि एक अक्टूबर को बिहार में दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। लेकिन दोनों पालियों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। साथ ही इसके बाद होने वाली दो दिनों में तृतीय पाली, चतुर्थ पाली, पंचम पाली और छठी पाली की परीक्षा भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि पहले पेपर लीक की वजह से बीपीएससी की परीक्षा भी रद्द की जा चुकी है।

Advertisement

1 अक्टूबर को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके अध्यक्ष बिहार के पूर्व डीजीपी एस.के सिघल हैं। 1 अक्टूबर को परीक्षा के पहले ही बिहार के कई जिलों में सॉल्वर गैंग और उनके साजो समान की बरामदगी की गई थी।

राज्य भर में बहुत से लोग गिरफ्तार हुए

परीक्षा के बाद राज्य भर में बहुत से लोग गिरफ्तार हुए। पेपर लीक की खबर सामने आई और ऑर्गेनाइज गिरोह का पूरा खुलासा हुआ। दोनों पालियों की परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा की नई तारीखें घोषित की जाएंगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर लगातार प्रश्न उठ रहे थे। ऐसे में परीक्षा अब बिहार पुलिस कर्मचारी चयन आयोग ने कैंसिल कर दी है। EOU इस पूरे मामले की जांच करेगा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार को घेरा

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सरकार और अधिकारियों की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार और अधिकारियों को घेरा। सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से कोई भर्ती नहीं हुई है। वह भी परीक्षा का पेपर लीक करता है। ये बिहर सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है।

ये भी पढ़ें: बारिश के चलते मकान की छत गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *