बिहार: सीवान में विवाद के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
सीवान में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला आखाड़ा निकालने के दौरान हुए विवाद का बताया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अखाड़ा निकाले जाने के दौरान हुआ था विवाद
बताया गया कि शनिवार को पुलिस की देखरेख में महावीरी अखाड़ा निकाला जा रहा था। इसी दौरान निकाले जा रहे एक अन्य अखाड़े, अखाड़ा नंबर आठ का महावीरी अखाड़े से शहर के रजिस्ट्री कचहरी गली में मिलान हो गया। इस दौरान दोनों अखाड़ों में शामिल कुछ लोगों में विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के बाद एक युवक को कुछ लोग कंधवारा खींचकर दहा नदी पुल के पास पोस्ट ऑफिस के सामने ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से गोदकर युवक को घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घायल युवक की पहचान क्षेत्र के दीनदयाल नगर तुरहा टोली निवासी विकास कुमार साह (21) के रूप में हुई।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अखाड़ा समिति के अध्यक्ष बबलू साह ने कहा की हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अखाड़ा नंबर 8 के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें:Bihar: भागलपुर में बढ़ते डेंगू संकट पर भड़के बीजेपी के शहनबाज हुसैन