बिहार वालों को सावन में बार-बार धोखा देने के बाद अक्टूबर (October) में मानसून की छुट्टी शुरू हो गई है। मॉनसून ने राज्य के कई जिलों में बादलों का बाजार लगभग समेट लिया है। इसके साथ ही पूरे हफ्ते बारिश की बाकी उम्मीद भी समाप्त हो गई है। मानसून के बिहार से वापस आने की आधिकारिक पुष्टि भी मौसम विभाग ने की है। इस साल की शुरूआत में मानसून काफी कमजोर रहा। इससे खरीफ और खासकर धान की खेती में बहुत नुकसान हुआ। अब, मानसून की विदाई के साथ ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है।
सोमवार, 09 अक्टूबर को, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार से मॉनसून के लौटने की आधिकारिक पुष्टि की। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल से चला गया है। समझिए कि बिहार से मानसून लगभग एक या दो दिन में पूरी तरह से विदा हो जाएगा। पटना सहित राज्य के सभी जिलों में भी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को बिहार में शेखपुरा (Shekhpura) जिले ने सबसे अधिक तापमान देखा। तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस (Celcius) था। पटना में तापमान कुछ ही कम 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
पटना मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र के मुताबिक 11 अक्टूबर तक सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, शिवहर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा मतलब बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: आखिर खोल के क्यों रखती है बीजेपी अपना दरवाजा- विजय चौधरी
Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में…
PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
This website uses cookies.