Advertisement

Bihar Politics: सुभासपा की बिहार में उतरने की तैयारी, 2 लोकसभा सीट पर दावा

Share
Advertisement

Bihar Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। इसके लिए उन्होंने NDA से लोकसभा के लिए पांच सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि तीन सीट उत्तर प्रदेश के लिए और दो सीट बिहार के लिए हैं। राजभर ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि कि विपक्षी नेताओं का ‘इंडिया’ अलायंस  उनके गठबंधन के लिए कोई चुनौती नहीं है।

Advertisement

Bihar Politics: यूपी में सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जबकि राजभर ने कहा कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

नौकरी के मुद्दों पर घेरने की तैयारी

यूपी सरकार में मंत्री रह चुके राजभर ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को मुसलमान-यादव दोनों से वोट मिले। लेकिन लाभ केवल यादव को दिया गया।

बिहार के चुनावी रण में भी उतरने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमने भाजपा से यूपी के लिए तीन जबकि बिहार के लिए दो सीटें मांगी हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की रणनीति के बारे में कहा कि पार्टी बिहार में जमीनी स्तर पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम पर महिला विरोधी के बाद दलित विरोधी होने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *