Advertisement

Bihar News: किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ RJD नेताओं का प्रदर्शन, विधान परिषद के बाहर जमकर की नारेबाजी

Bihar News: Rabri Devi protest against nda with rjd leaders in support of farmers protest
Share
Advertisement

Bihar News:  किसानों अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष भी भाजपा को किसानों के मुद्दे पर जमकर घेर रहा है। इसी क्रम में आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) अपने अन्य RJD विधायकों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। राबड़ी देवी ने किसानों के मुद्दों (Farmers Protest) पर विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने क्या कहा आइए समझते हैं।

Advertisement

Bihar News: भाजपा देश को जलाने वाली पार्टी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा को गंडा पार्टी करार देते हुए कहा कि अब भाजपा पहले वाली भाजपा नहीं रह गई है। यह गुंडा पार्टी है, देश को जलाने वाली पार्टी है।‘

उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडाराज आ गया है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बिहार में अपहरण, हत्या, बलात्कार हो रहा है, लेकिन भाजपा इसका सुधार क्यों नहीं रहे?  उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा पहले कहती थी की बिहार में जंगलराज है, तो अब क्या मंगलराज है?

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राबड़ी देवी और दूसरे RJD विधायकों विधान परिषद के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिजली घोटाला, किसानों का शोषण के नारे लगाए। बता दें कि RJD  पहली पार्टी नहीं है जिन्होंने किसानों के समर्थन में उतर कर केंद्र सरकार को घेरा हो। कांग्रस सासंद राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे पूरे देश में MSP लागू करेंगे।

बिहार से सुजीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Bihar News: विधायक किरण देवी के घर पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें