Advertisement

Bihar News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में नीतीश, पार्टी में किए बड़े फेरबदल

Bihar News: nitish kumar made major changes in the party before loksabha election in hindi
Share
Advertisement

Bihar News: बिहार CM  नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। नीतीश कुमार ने अध्यक्ष का पद संभालते ही अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में बड़ा फेरबदल किया है। नीतीश ने पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़े बदलाव किए हैं।

Advertisement

Bihar News: वरिष्ठ नेता नारायण-त्यागी का बढ़ा कद

बिहार प्रदेश JDU के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी को भी बड़ी कमान सौंपी गई है। केसी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। और वहीं बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

11 महासचिवों की हुई नियुक्ति

पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम शामिल हैं। लोकसभा सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नीतीश ने कुल 11 महासचिव (General Seceratry) को चुना है। इनमें राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय कुमार झा, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील शामिल हैं।

नीतीश कुमार की ये टीम अब पार्टी का कामकाज देखेगी। बता दें की NDA से अलग होकर जदयू महागठबंधन I.N.D.I.A. से जा मिली है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए इस अलांयस का निर्माण हुआ है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘नरेंद्र मोदी कहां से टपक पड़े, वो गुजरात के CM ही ठीक थे’-गोपाल मंडल

Follow Us On- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *