Advertisement

Bihar: फतेह बहादुर सिंह ने दिया फिर भड़काऊ बयान, कहा मुस्लिमों से ज्यादा हिंदुओं से है खतरा

Share
Advertisement

बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। हाल ही में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान ने एक अलग तरह की बहस पैदा कर दी है। इससे पहले विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा मां को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अब उन्होंने हिंदुओं को खतरा बताकर चर्चा की है।

Advertisement

हिंदुओं पर निशाना

लालू परिवार में मां दुर्गा की बहुत श्रद्धा से पूजा जाती है, लेकिन उनके विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा मां को काल्पनिक पात्र बताकर राजनीति में हंगामा  खड़ा कर दिया। अब डेहरी (रोहतास) से राजद विधायक ने सवर्ण हिंदुओं पर निशाना साधते हुए भाजपा पर भी कड़ा हमला बोला है।

डेहरी में एक कार्यक्रम में विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बिना नाम बताए कहा कि 10 प्रतिशत हिंदू ज्यादा खतरनाक हैं। देश में 72 प्रतिशत पिछड़े हिंदू हैं, जो अपनों से ज्यादा खतरा महसूस करते हैं। एक दल हमेशा हिंदुओं के एकजुट होने का नारा लगाता है, क्योंकि इन्हें मुस्लिम से बहुत ही ज़्यादा ख़तरा है। हक़क़त तो कुछ और ही है।

फतेह बहादुर सिंह ने दिये थे मां दुर्गा पर विवादित बयान

फ़तेह बहादुर ने कहा कि SC-ST और OBC समुदायों के लोगों में 72 प्रतिशत पिछड़े हिंदुओं का हिस्सा है। 10 प्रतिशत हिंदुओं की तुलना में इन सुमदायों के लोगों को अधिक खतरा है। इन्हीं लोगों ने 72 प्रतिशत हिंदुओं पर पत्थर और गोबार फेंका था। आज सभी हिंदू एकजुट होने का आह्वान करते हैं।

आपको बता दें कि फतेह बहादुर सिंह ने पिछले दिनों दुर्गा मां और ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयानबाज़ी की थी, जिसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक संघर्ष शुरू हो गया था। फतेह बहादुर ने कहा कि मनुवादियों ने पिछड़ी जातियों को झूठी कहानियां सुनाकर शोषण किया।मनुवादी लोगों ने कानून बनाया जिसमें ब्राह्मणों द्वारा किए गए किसी भी अपराध की सजा नहीं दी जाती थी। हर अपराध के लिए उन्हें माफी दी जाती थी।

ये भी पढ़ें- F.R.I.E.N.D.S. स्टार Matthew Perry का 54 साल की उम्र में हुआ निधन, लॉस एंजिल्स घर के हॉट टब में मिली लाश



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *