Advertisement

भ्रष्टाचारियों की जमात छोड़कर विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं- अश्विनी चौबे

Ashwani Chaubey to I.N.D.I. Alliance

Ashwani Chaubey to I.N.D.I. Alliance

Share
Advertisement

Ashwani Chaubey to I.N.D.I. Alliance: बिहार में राजनीतिक हलचल मची हुई है। कांग्रेस और राजद के विधायक पार्टी छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। शुक्रवार को कैमूर जिले के भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद भाजपा में आ गए। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जमात छोड़कर विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इंडी गठबंधन ये ठगबंधन के लोग देश को बांटना चाहते हैं।

Advertisement

‘विधायकों को पसंद मोदी की नीतियां’

बिहार में जिस प्रकार लगातार राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं उसको देखते हुए बिहार में राजनीतिक सरगर्मी में तेज हो गई है. आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने महागठबंधन के विधायकों  द्वारा भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सिद्धांत नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत का संकल्प दोहराने के लिए विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

‘अपने परिवार के बारे में सोचते हैं कांग्रेस के युवराज’

उन्होंने विपक्ष और महागठबंधन के खरीद फरोख्त एवं विधायकों को तोड़ने के आरोप पर कहा कि ये लोग भ्रष्टाचारी हैं। ये बेतुकी बात बोलते हैं। यह लोग वंशवादी और भ्रष्टाचारी हैं। इंडी गठबंधन बिखर रहा है।  कांग्रेस के युवराज और दूसरे खानदान के युवराज हैं जो केवल अपने परिवार की सोचते हैं। भाजपा सरकार देश के हर व्यक्ति के हित में सोचती है और उसके लिए कार्य करती है।

रिपोर्टः अभिषेक राज, संवाददाता, कैमूर, बिहार

यह भी पढ़ें: बिहारः चरित्र पर शक, पत्नी के साथ क्रूरता… भरी पंचायत में काटे बाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *