Advertisement

अनुराग ठाकुर ने किया विपक्ष पर पलटवार, राजस्थान से बिहार तक महिलाओं के साथ हैवानियत

Share
Advertisement

बिहार और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अफराधों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने ने कहा कि बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में भी 10 लाख से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुईं। यहां एक मंत्री ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछा तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। राज्य में अराजकता का माहौल बन गया है।

Advertisement

बता दें कि अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेगुसराय के मुद्दे को लेकर बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वो हमारे सामने है। नीतीश कुमार ने इस मामले में एक शब्द नहीं कहा। राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर एक पर है. पिछले चार साल में यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.09 लाख मामले हुए हैं. भारत रेप के 22 फीसदी मामले अकेले राजस्थान से सामने आए हैं. अपराधियों के खिलाफ कार्रावाई करने के बजाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री को बर्खास्त कर दिया, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आवाज उठा रहे थे.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी घेरा। कहा कि प्रियंका जी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं मगर राजस्थान पर चुप रह सकती हूं। उन्होंने कहा कि दौसा में रेप और हत्या, उदयपुर में दुष्कर्म कर 8 टुकड़े करके फेंक दिया जाता है, जोधपुर में मुख्यमंत्री के गृह जिला में रेप होता है तो लड़की हैं लड़ सकती हूं कहने वाले कहा गए? उन्होंने कहा कि एक मंत्री जिन्होंने हिम्मत करके कुछ कहा उसको राहुल और सोनिया जी के इशारे पर पद से ही हटा दिया। आपके मंत्री धालीवाल कहते हैं कि राजस्थान में रेप इसलिए हो जा रहा है क्योंकि ये वीरों की भूमि है।

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र भी किया। बंगाल में हत्या और हिंसा के रास्ते सत्ता हथियाने का काम हुआ। हावड़ा में महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया और पीटा। मालदा में अभी अभी अर्धनग्न करके दो महिलाओं को पीटा जा रहा है। पीएम ने महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने को कहा तो राजस्थान के सीएम अशोक गलत जी ने अपने मंत्री के खिलाफ ही कड़े कदम उठा लिए।

ये भी पढ़ें: गिरा दी जाएगी राम पथ के रास्ते में आ रही ‘खजूर की मस्जिद’ की मीनार?, ओवैसी ने किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें