Advertisement

बिहार के औरंगाबाद में BA की पढ़ाई कर रही 20 साल की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Share
Advertisement

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 20 साल की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

Advertisement

छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए पीड़िता को शहर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात छात्रा पड़ोस में रहने वाली दोस्त के घर जा रही थी, इसी बीच युवक ने उसका अपहरण कर कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर, दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ बलात्कार किया।

इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पेट्रोलिंग पर निकली मुफस्सिल थाना पुलिस ने लड़की के रोने की आवाज सुन, गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वो अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी। इसी बीच गांव के राहुल कुमार ने उसे जबरन पकड़ लिया और कार में बैठा दिया। जिसके बाद उसे किसी अज्ञात जगह ले जाया गया।

लड़की के मुताबिक उसने पहले उसके चेहरे पर स्प्रे कर बेहोश किया। जब छात्रा की आंख खुली तो उसने अपने सामने राहुल, उसके दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम को देखा। छात्रा ने तीनों से उसे छोड़ने की मिन्नत की, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर रेप किया। इसके अलावा मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *