Advertisement

Bihar News: ‘जिनकी पूरी ट्रेनिंग संघ की चवन्नी छाप किताबों से हो’… गृह मंत्री के बयान पर मनोज झा का पलटवार

Bihar News manoj jha attacks on amit shah jawaharlal controversy news in hindi
Share
Advertisement

Bihar News: देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू जी पर गृह मंत्री की टिप्पणी पर अब सियासी पारा हाई हो गया है। सभी विपक्षी दलों द्वारा इस मामले पर गृह मंत्री पर हमलेवार है। इस संबंध में अब RJD सांसद मनोज झा ने पलटवार करते हुए अमित शाह पर निशाना साधा है।

Advertisement

RJD सांसद मनोज झा ने अमित शाह पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए सांसद मनोज झा ने अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि  जिस व्यक्ति को जानकारी कम होती है या कम पढ़ें-लिखे हों, जिनकी पूरी ट्रेनिंग संघ के चवन्नी छाप किताबों से हो, वह इससे ज्यादा क्या बोल सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के और महदेव देसाई के लास्ट पेज को देखना चाहिए।  

भाजपा को नेहरू जी से खौफ है

सांसद ने इस मामले में अपनी बात में आगे कहा कि अगर आप लोगों को इतना ही नेहरु से खौफ है तो मोदी जी जवाहरलाल नेहरू मंत्रालय नाम से एक डिपार्ट्मेंट बनवा दीजिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या है तो नेहरू पर एक दिन 12 घंटे की चर्चा कर लें, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

क्या था गृह मंत्री का बयान

बुधवार को लोकसभा को संबोधित करते समय केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने नेहरु जी को लेकर एक बयान दिया। इस बयान में उन्होनें जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान दो बड़ी गलतियों का जिक्र करते हुए कहा कि “पंडित जवाहरलाल नेहरू के फैसले के कारण दो गलतियां हुईं, जिसकी वजह से कश्मीर को कई सालों तक नुकसान उठाना पड़ा”। अब इस बयान को लेकर ही विपक्षी दलों द्वारा भाजपा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: Screen Recording in iPhone: ‘अरे यार!.. अब तक नहीं किया इस अमेजिंग फीचर का इस्तेमाल’, जानें Apple का शानदार रिकॉर्डिंग कारनामा

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *