Advertisement

Bihar टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, अभ्यर्थियों से लिए गए थे 10-10 लाख रुपए

Big revelation in Bihar teacher recruitment paper leak case Rs 10 lakh taken from the candidates

Big revelation in Bihar teacher recruitment paper leak case Rs 10 lakh taken from the candidates

Share
Advertisement

Bihar: बिहार टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें, कि सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपए लिए थे। साथ ही अभ्यर्थियों को झारखंड के हजारीबाग ले जाया गया था। हालांकि पटना पुलिस ने करीब 300 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। 

Advertisement

अभ्यर्थी समेत गैंग के मेंबर्स भेजे गए कोर्ट

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी समेत गैंग के मेंबर्स को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। वहीं बिहार में किसी भी परीक्षा में पेपरलीक मामले में यह अभी तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/kaimur-widow-woman-shot-dead-by-unknown-criminals-news-in-hindi/

हजारीबाग से संचालित हो रहा था पेपरलीक रैकेट

इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए है। बता दें, कि 14 मार्च को ही प्रश्न बाहर आ गए थे। परीक्षा के बाद प्रश्न का मिलान करने पर वे बिल्कुल एक से पाए गए हैं। साथ ही पता चला है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली के लिए जालसाजों ने झारखंड के हजारीबाग में बैठकर तैयारी की थी। और ये रैकेट हजारीबाग से संचालित हो रहा था। वहीं इसका खुलासा बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार पुलिस और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुआ है।

लोक सेवा आयोग का पेपर लीक कैसे हुआ?

दरअसल, 13 मार्च को पुलिस को अपने सीक्रेट लिंक्स से ये खबर मिलती है कि कुछ लोग BPSC का पर्चा लीक करने की साजिश रच रहे हैं और इसके लिए वो अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं।

फिर इसके बाद 14 मार्च को इकॉनमिक ऑफेंस यूनिट की एक स्पेशल टीम बनाई जाती है। जो पूरे पटना के करबिगहिया इलाके से गैंग के एक मेंबर को उठाती है। जो पुलिस टीम को झारखंड के हजारीबाग का लिंक बताता है। वो बताता है कि अभ्यर्थी को हजारीबाग में आंसर सीट के जरिए जवाब रटवाए जा रहे हैं। इसके बाद पटना पुलिस झारखंड पुलिस की मदद से हजारीबाग के कोहिनूर होटल पर रेड करती है। और वहां से 330 के करीब अभ्यर्थी और गैंग के 5 मेंबर को गिरफ्तार कर बिहार लाया जाता है। 16 मार्च को पटना सिविल कोर्ट में आरोपियों को पेश कर जेल भेज दिया जाता है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *