Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: प्राण प्रतिष्ठा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- ‘वहां दिखा कोई ओबीसी’

Share

Bharat Jodo Nyay Yatra

Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ( Bharat Jodo Nyay Yatra) को संबोधित किया। इस दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘क्या आपने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा  देखी? क्या आपने वहां कोई ओबीसी या एसटी/एससी चेहरा देखा? इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।उसमें 73 फीसदी का एक व्यक्ति नहीं था.”

Advertisement

यह कैसा हिंदू राष्ट्र है

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह कैसा हिंदू राष्ट्र है।  जिसमें 73 फीसदी लोग हैं ही नहीं. ये लोग (बीजेपी) चाहते हैं कि आप लोग कभी भी इस देश को कंट्रोल न कर पाओ. आप अपना हक मांगो. उत्तर प्रदेश के युवाओं को भड़काया जा रहा है। दरअसल रिववार को  शाम 4:00 बजे  स्वराज भवन से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत हुई थी। यात्रा के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़े:Lok Sabha Election 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद सलीम शेरवानी ने राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा

अमेठी जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (19 फरवरी) की दोपहर करीब 3 बजे अमेठी में एंट्री करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली है। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि वह रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे. यह यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें