Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश और राहुल एक बार फिर दिखेंगे साथ, 25 फरवरी को यात्रा में होंगे शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra akhilesh will attend bharat jodo nyay yatra on 25th feb at agra news in hindi
Share

Bharat Jodo Nyay Yatra

Advertisement

कांग्रेस और समाजवादी के बीच गठबंधन की राहे साफ हो चुकी हैं। आपको बता दें कि अब गठबंधन के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा ( Bharat Jodo Nyay Yatra ) का हिस्सा सपा प्रमुख अखिलेश यादव बनने वाले हैं।  25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे. न्याय यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया भी समाजवादी पार्टी दफ्तर न्यौता लेकर पहुंचे हैं।

Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कांग्रेस  अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “हम आज (22 फरवरी) अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने जा रहे हैं. वे 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गठबंधन का ऐलान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा से  जुड़ेंगे

कई दौर की चर्चाएं की है

आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन के बीच हुई बैठक को लेकर बयान जारी किया गया था। जिसमें उनका कहना था कि “हमने कई दौर की चर्चाएं की हैं, कई सूचियों का आदान-प्रदान किया, जब सीटों का बंटवारा हो जाएगा तब समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में भाग लेगी.” वहीं एक बार फिर 24 फरवरी को मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है। 25 फरवरी को इस यात्रा का हिस्सा सपा प्रमुख अखिलेश यादव बनने वाले हैं।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें