Advertisement

Bengal News: संदेशखाली में महिलाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Bengal News: women demonstration in Sandeshkhali, Demand to impose president rule.
Share

Bengal News:

Advertisement

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली  मामले पर सियासत जारी है। बंगाल की पूरी सियासत अब यहां महिलाओं के आरोपों के आस – पास घूम रही है। संदेशखाली महिलाओं ने शांति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Advertisement

Bengal News: बगांल सरकार पर नहीं रहा विश्वास

बता दें कि राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाएं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के साथ विरोध मार्च कर रही हैं और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उनको अब ममता बनर्जी सरकार पर कोई विश्वास नहीं है।

राष्ट्रीय महिला आयोग भी विरोध में उतरा

बंगाल के संदेशखाली में TMC के एक नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप है, जिसके बाद से ही सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। अब ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि आयोग को संदेशखाली से रेप के दो मामलों की सूचना मिली है। इसके बाद से गांव मे डर का माहौल बना हुआ है। रेखा शर्मा ने बताया कि रेप के आरोपों के अलावा हमारी टीम को ग्रामीणों से कई अन्य शिकायतें भी मिली हैं। इस गांव की महिलाएं सहमी हुई हैं। रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग राष्ट्रपति के समक्ष रिपोर्ट पेश करेगा और हम राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे।

जानें क्या है संदेशखाली मामला ?

आपको बता दें कि संदेशखाली की महिलाओं ने पिछले कुछ दिनों से तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के अत्याचार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर अत्याचार करने, यौन उत्पीड़न करने और जमीन पर कबजा करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि TMC के लोग गांव में घर-घर जाकर चेक करते हैं और इस दौरान अगर कोई सुंदर महिला या लड़की दिखती है तो टीएमसी नेता शाहजहां शेख के लोग उसे आगवा कर ले जाते है। फिर उले पूरी रात दफ्तर या अन्य जगह पर रखा जाता है और यौन उत्पीड़न करने के बाद उसे उसके घर या घर के सामने छोड़ जाते थे।

ये भी पढ़ें – UP News: कौन हैं भगवान कल्कि, कब लेंगे अवतार ?

हिन्दी ख़बर ऐप देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए Hindi Khabar App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें