Advertisement

Barielly News: आम तोड़ने को मना करने पर युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Share
Advertisement

Bareilly News: एक युवक को बच्चों को आम के बाग से आम तोड़ने को मना करना महंगा पड़ गया। बच्चों के परिजनों ने उसको जमकर पीटा और धारदार हथियार के हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

आसपुर थाना भोजीपुरा निवासी 50 वर्षीय मोहन पुत्र पातीराम का आम का बाग है। वह आज अपने बाग में बैठा आम की रखवाली कर रह था। इस दौरान कुछ बच्चे उसके बाग में आम तोड़ रहे थे। जिसको उसने मना किया और बच्चों को वहां से भगा दिया। उसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप  से घायल  कर दिया। फिलहाल, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Bareilly: दबंगों ने की पुलिस की पिटाई, लगाया गोली मारने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें