Advertisement

आर्मी जवान लापताः छुट्टी पर घर पहुंचा न वापस ड्यूटी ज्वाइन की

Army Soldier Missing

Army Soldier Missing

Share
Advertisement

Army Soldier Missing:  बांका(Banka) में आर्मी यूनिट(Army unit) से छुट्टी(Leave) पर घर आ रहा एक फौजी लापता हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जवान के परिजन परेशान हैं। मामला पंजवारा(Panjawara) थाना क्षेत्र के लौढ़िया(Lodiya) गांव का है।

Advertisement

Army Soldier Missing: यूनिट कमांडर ने की पूछताछ तो खुला मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार लौढ़िया गांव निवासी आर्मी जवान देवेश कुमार मिश्रा(27), ने घर आने के लिए छुट्टी ली थी लेकिन न वह घर पहुंचा और न ही वापस ड्यूटी ज्वाइन की। मामले का खुलासा तब हुआ जब ड्यूटी ज्वाइन करने की डेट निकलने के बाद यूनिट कमांडर ने इसकी जानकारी की।

Army Soldier Missing: परिजनों को नहीं थी जानकारी

गौरतलब हो कि जवान के घर से ड्यूटी वापसी की रिपोर्टिंग डेट 27 सितंबर थी। जब वह अपने यूनिट में नहीं पहुंचे तो यूनिट कमांडर द्वारा इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष को देते हुए जवान की जानकारी मांगी गई। इसके बाद पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव जवान के घर पहुंचे। परिजनों से इस संदर्भ में पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली।

Army Soldier Missing: फोन पर बात करने में नहीं किया था छुट्टी का जिक्र

फौजी जवान की मां के अनुसार उन्हें अपने बेटे के छुट्टी पर घर लौटने की जानकारी नहीं थी। न ही उनका बेटा घर आया है। उसकी मां ने बताया कि उसने अपने बेटे से आखिरी बार 26 सितंबर को बात की थी। जिसमें उसने छुट्टी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। इसके बाद से फौजी जवान का मोबाइल बंद है। फौजी जवान के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

Army Soldier Missing: जिला पदाधिकारी से लगाई गुहार

फौजी जवान की विधवा मां ने सबलपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भी जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने पंजवारा एसएचओ को इस मामले में पहल के निर्देश दिए थे।

रिपोर्ट: दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

ये भी पढ़ें: डा. राज्यवर्धन आजाद ने ली विधान परिषद सदस्य की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *