Advertisement

नीतीश का जीतनराम पर बयानः कहीं विरोध, कहीं बचाव

Anger against Nitish

Anger against Nitish

Share
Advertisement

Anger against Nitish: नीतीश के जीतनराम मांझी पर दिए गए बयान पर सियासत जारी है। इस में पक्ष जहां नीतीश के बचाव में है तो वहीं विपक्ष नीतीश के खिलाफ हमलावर है। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, जीतनराम मांझी के बहाने दलित सियासत की जा रही है। हमारी सरकार बिहार में सिर्फ काम और विकास की सियासत कर रही है। जीतनराम मांझी को नीतीश कुमार ने ताज पहनाया लेकिन वह गलत दिशा में जाने लगे। आज जीतनराम मांझी को कोई नोटिस नहीं करता। अगर हमारी बात मानी होती तो यह दशा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई। जब चुनाव आता है ED, सीबीआई की छापेमारी तेज हो जाती है। वहीं दूसरी ओर हम पार्टी कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद में सीएम नीतीश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

नीतीश का पुतला जलाया, निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

सूबे के मुखिया द्वारा जीतनराम मांझी को अपमानित करने के कारण जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक वरोध जारी है। इसी क्रम में शनिवार को औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेल मोड के समीप हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई।

Anger against Nitish: नीतीश का मानसिक संतुलन खराब-सुनील कुमार

सुनील कुमार चौबे ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में हमारे गार्जियन जीतन राम मांझी को जिस तरह से अपमानित करने का काम किया गया है वह घोर निंदनीय है। कुछ दिन पूर्ब मुख्यमंत्री द्वारा जिस तरह से महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी उससे यह साबित होता है कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है।

Anger against Nitish: ‘बिहार की संस्कृति और सभ्यता को किया तार-तार’

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि मांझी साहब उस समय राजनीतिक में कदम रखे थे जिस समय नीतीश कुमार विधानसभा सभा में पहुंचे भी नहीं थे। वह मुख्यमंत्री से उम्र में भी बड़े हैं लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की संस्कृति और सभ्यता को तार तार कर दिया है।

Anger against Nitish: ‘यह आंदोलन नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा’

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका पर लाठी चार्ज भी निंदनीय है। आज शहीद जगतपति की धरती पर नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन है और यह आंदोलन नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

रिपोर्ट: दिनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: विक्की हत्याकांडः पुलिस बोली, दस लोगों पर आरोप, चार गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *