Advertisement

Bihar: दरभंगा से दिल्ली के बीच चलेगी ‘अमृत भारत’ ट्रेन

Amrit Bharat Train in Bihar

Amrit Bharat Train in Bihar

Share
Advertisement

Amrit Bharat Train in Bihar: वंदे भारत की तर्ज पर अब अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें भी पुश-पुल तकनीक का उपयोग होगा। ये समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली भगवा रंग की ट्रेन होगी। यह ट्रेन अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी। जो कि श्रीराम की नगरी अयोध्या और सीता मां की मिथिला नगरी से भी गुजरेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में हरी झंडी दिखाकर इसका उद्धाटन करेंगे।

Advertisement

Amrit Bharat Train in Bihar: ट्रेन में होंगे 12 स्लीपर कोच

समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत 8 स्टेशन होकर चलने वाली इस ट्रेन के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इस ट्रेन में 12 स्लीपर, आठ जनरल, एक पार्सल यान और एक ब्रेक यान होगा। इसमें दोनों तरफ पावरफुल इंजन होगा। इससे ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी। ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। नए तरीके से डिजाइन किए गए कोचों में यात्रा सुरक्षित होगी और यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे।

सुबह 11 बजे अयोध्या से चलेगी

यह ट्रेन सुबह 11 बजे अयोध्या से चलेगी। 12 स्टेशन पर ठहराव करते हुए 12 घंटे और 50 मिनट के सफर के बाद दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दो-दो मिनट होगा। दोपहर 2:39 पर गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। बिहार के बगहा स्टेशन पर शाम 4:38 बजे, नरकटियागंज स्टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी।

रात 11:50 पर पहुंचेगी दरभंगा जंक्शन

रक्सौल स्टेशन पर शाम 6:42 बजे, बैरगनिया स्टेशन पर रात 7:44 बजे, सीतामढ़ी स्टेशन पर रात 8:46 बजे, जनकपुर रोड स्टेशन पर रात 9:28 बजे, कमतौल स्टेशन पर रात 10:10 बजे पहुंचने के बाद रात 11:50 पर दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें: Bihar: तस्करों का पीछा करते यूपी की सीमा में घुसी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें