Advertisement
State

AAP का फॉर्मूला सुपरहिट, कांग्रेस के बाद अब BJP ने भी की नकल, CM केजरीवाल ने ली चुटकी

Share
Advertisement

दिल्ली की केजरीवाल सरकार लगातार विकास के जरिए राजधानी को नए आयाम दे रही है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार अपने कामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने बयानों के माध्यम से दिल्ली सरकार के कामों की तारीफ करते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार ने राजधानी की सत्ता पर काबिज होने के बाद कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे सीधे तौर पर दिल्ली वालों को लाभ पहुंचता है। फ्री बिजली और पानी की व्यवस्था, डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा जैसी तमाम सुविधाओं का उदाहरण देकर केजरीवाल सरकार विपक्ष को घेरती है।

अब सीएम केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी की राह पकड़ ली है। दरअसल, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई है। सीएम शिवराज ने इसका ऐलान कई दिन पहले किया था लेकिन आज यानि 10 जून मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की आज की एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी भी “आप” के बताये रास्ते पर चलने लगी। कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी “आप” के मैनिफेस्टो की नक़ल थीं। अब MP में बीजेपी ने “आप” की राह पकड़ ली। अच्छी बात है। जनता का भला होना चाहिये। चाहे ये पार्टी करे या वो पार्टी। इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता।’

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल की बड़ी सौगात, पूर्वी दिल्ली को मिला IP यूनिवर्सिटी का ईको फ्रैंडली कैंपस

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.