Advertisement

अयोध्या को देश के हर कोने से जोड़ने के लिए बनाएंगे अमेरिका से भी अच्छे रास्ते, जौनपुर में बोेले नितिन गडकरी

जौनपुर में बोेले नितिन गडकरी
Share
Advertisement

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में केन्द्रीय मंत्री @nitin_gadkari ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है। माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है। अगर रामराज्य की परिकल्पना की जाए, तो आज यूपी में उसका सपना साकार होता दिख रहा है। जौनपुर में बोेले नितिन गडकरी- आज पूरा देश योगी आदित्यनाथ जी को इस बात के लिए याद करता है कि उन्होंने यूपी को माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। योगी जी ने यूपी को एक नई पहचान दिलावाई है।

Advertisement

वंशवाद और परिवारवाद को समाप्त करने का काम यदि किसी ने किया है तो वह BJP ने किया: नितिन गडकरी

हम जो बोलते हैं वो डंके की चोट पर कर के दिखाते हैं: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मेरे पास मंत्रालय भी ऐसा है, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन हम देते-देते नहीं थकेंगे। मैं वचन देता हूं कि डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए, यूपी में आने वाले 5 वर्षों में ₹5 लाख करोड़ के काम होंगे। हमारी भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है।

जौनपुर में बोेले नितिन गडकरी- हमारी BJP वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *