Advertisement

जौनपुर को 1,123 करोड़ रुपये की सौगात, CM योगी बोले- ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही विकास संभव

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के मछली शहर में 2,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जौनपुर में CM योगी ने कहा, “बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे।”

Advertisement

जौनपुर को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री @myogiadityanath और केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari ने 1,123 करोड़ की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

जौनपुर में CM योगी आगे बोले पिछली सरकार श्रमिकों का सम्मान नहीं करती थी क्योंकि उनको गरीबों की चिंता नहीं थी। इस समय श्रमिक, किसान, युवा और हर एक तबके के लोगों को सम्मान देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जो लाेग परिवार, जाति और वंशवाद के नाम पर राजनीति करते हैं वो लोग यूपी का विकास नहीं कर सकते। ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही विकास संभव है।

‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही विकास संभव: CM योगी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में (CM Yogi in Jaunpur) सीएम ने आगे कहा कि आज कुछ लोग यूपी के विकास का दावा कर रहे हैं। जनता की सेवा करने का दम भरते हैं। लेकिन वो भूल गए हैं कि वो किस तरह से माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देकर, व्यापारियों की जमीन पर कब्जा व वसूली करवाते थे। वो सब जनता भूली नहीं है।

जौनपुर में CM योगी – पिछली सरकारों में श्रमिकों का सम्मान होते देखा था क्या?

आगे उन्होनें कहा कि पिछली सरकारों में कभी श्रमिकों का सम्मान होते हुए देखा था क्या? पहले श्रमिक के मानदेय और पारिश्रमिक पर ही डकैती डाल दी जाती थी। हमारे प्रधानमंत्री @narendramodi ने श्रमिकों को सम्मान देने का काम किया और काशी विश्वनाथ धाम उसका उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *