Advertisement

झारखंड में दिखेगा ‘गुलाब’ का असर: रांची में छाए रहेंगे बादल, 29-30 सितंबर को भारी बारिश की आशंका

Share
Advertisement

रांची: चक्रवात ’गुलाब’ ने ओड‍िशा के कलिंगपट्टनम से 25 किलोमीटर उत्तर दिशा में रविवार को लैंडफाल किया। रविवार शाम छह बजे से लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिसके बाद यह करीब तीन घंटे तक चली। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात का क्लाउड बैंड झारखंड तक अपना प्रकोप दिखाएगा, जिसके चलते गुलाब का असर राज्य में भी देखने को मिलेगा।

Advertisement

चक्रवात गुलाब के कारण सोमवार को राज्य के पूर्व-उत्तरी जिलों, मध्य जिलों और दक्षिणी जिलों में हल्के से मध्यम बारिश होने की आशंका है। तेज हवा के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके चलते राजधानी रांची में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 29-30 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *