Advertisement

Punjab: पीएम मोदी ने भगवंत मान को सीएम बनने पर दी बधाई, कहा- राज्य के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

Bhagwant Mann Oath Ceremony

Bhagwant Mann Oath Ceremony

Share
Advertisement

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झंडा फहराया है। इस दौरान भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया।

Advertisement

मालूम हो कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। आपको बता दें कि भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया।

आपको बता दें कि इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।

इतना ही नहीं, पंजाब में ‘आप’ पहली बार सरकार बनाई है। वहीं शपथ ग्रहण करने से पहले भगवंत मान ने एक ट्वीट कर कहा कि आज सूरज की सुनहरी किरण एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। जबकी आज भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *