Advertisement

MP Board Exams: प्रदेश में आज जारी होंगे एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Board Exams

Madhya Pradesh Board Exams

Share
Advertisement

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आद छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिसके जारी होने के बाद छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpbse.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Advertisement

इसके अलावा यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से चेक कर लें। इस बीच अगर इसमें किसी प्रकार की कोई भी गलती होती है तो 31 जनवरी 2022 तक सुधार के लिए बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है। आधार तिथि के बाद त्रुटि सुधार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूची

  • सबसे पहले छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर लिखे MPBSE Class 10th Admit Card 2022 या 12th के लिंक को ढूंढे और लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद लिंक पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • इस पेज पर पूछे गए डिटेल्स को भेजें और सबमिट का बटन दबाएं।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यहां से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर जरूर रख लें।
  • अब एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें और किसी भी गलती के मामले में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन भरें
  • विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *