Advertisement

CM हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद, राज्य का पहला दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

Share
Advertisement

राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत आजीविका उपलब्धता दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया।

Advertisement

CM हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद

वहीं सीएम ने महिलाओं से संवाद के क्रम में कहा कि झारखण्ड की जिस वीरांगना फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरूआत की गई आज उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास के बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं। यह सुखद क्षण है। महिलाएं सरकार का हिस्सा बनें। राज्य के विकास में साथ दें। महिला पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा। समाज निर्माण में जितना जरूरी पुरुष की भागीदारी है उतनी ही महिलाओं की भी है।

राज्य का पहला दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

CM ने संक्रमण काल में सखी मंडल द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब सब कुछ थम गया था, उस समय सखी मंडल की दीदियों ने बेहतरीन और साहस से भरा कार्य किया था। गांव-गांव में लोगों को को भोजन कराया। किसी की भी मृत्यु भूख से नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं। सरकार उनके साथ है। गाय पालन, मुर्गी पालन, खेती समेत अन्य व्यवसाय में उनका साथ देगी। अभी कुपोषण से मुक्ति दिलाने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा भोजन में देने का प्रावधान किया गया है। राज्य की महिलाएं मुर्गी पालन कर अंडा का उत्पादन करें। राज्य सरकार सभी अंडा को क्रय कर लेगी। इस तरह अन्य उत्पाद जैसे सब्जी, अनाज और पत्ते की थाली का भी निर्माण महिलाएं करें। क्रय सरकार करेगी। बस आप सभी योजना का लाभ लें और उसे सार्थक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *