Advertisement

डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने लालू यादव और सोनिया गांधी से की मुलाकात , राजनीतिक सरगर्मिंयां हुईं तेज

Share
Advertisement

बिहार की राजनीति में फिर से एक बार सियासी रंग घुलने लगा है। आपको बता दें कि सत्ता के पलटते ही बिहार  के  राजनीतिक हवा की चाल  ही बदलती ही दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के हिसाब से   

Advertisement

बिहार में  सरकार के बदलने के साथ ही अब मंत्रिमंडल को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में RJD नेता और राज्य के नए डिप्टी CM तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने पिता लालू यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ भी गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा भी थे।

तेजस्वी यादव ने कहीं बड़ी बातें

सोनिया से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बिहारी होता है, वह बिकाऊ नहीं, टिकाऊ होगा। फिर से बिहार ने करके दिखाया है। बैठक में भाजपा को बिहार में सत्ता में भाजपा के राजनीतिक अस्तित्व को खत्म  करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद आगे की रणनीति पर बातचीत की गई।

सोनिया गांधी से मिलने के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा, कि ‘बिहार में महागठबंधन के बाद सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। इसमें डी राजा और सोनिया गांधी भी शामिल हैं। ये सरकार मजबूती के साथ चलेगी। यह सरकार गरीबों की है और असली है। इसी कड़ी में उन्होंने नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटी को  सही करार  देते हुए कहा कि जो निर्णय है, उन्होंने सही समय में भाजपा को तमाचा मारने का काम किया है। अब बिहार एसेंबली में भाजपा को छोड़कर सभी दल एक हो चुके हैं। यही दृश्य देश भर में दिखने वाला है। सभी लोग सामुदायिक तनाव, बेरोजगारी और महंगाई से तंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *