Advertisement

दिल्ली: राजधानी के अधिकतर इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने दी जानकारी

Delhi Jal Board

Delhi Jal Board

Share
Advertisement

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी दिल्ली के कई इलाकों आज और कल पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। जिसमें उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य दिल्ली के ज्यादातर इलाके शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पानी की यह समस्या दो दिन तक रहेगी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-एक से चार, 15, 17, सुल्तानपुर डबास, पूंठ खुर्द, माजरा डबास, चांदपुर, मंगोलपुरी, विजय विहार, रिठाला, राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शारदापुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, तिलक नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। मालूम हो कि
राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।

इसके अलावा राजधानी के राजौरी गार्डन, अशोक विहार, कर्मपुरा, सरस्वती गार्डन, हरीनगर, अशोक नगर, मानसरोवर गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जेजे कालोनी ख्याला, रवि नगर और चांद नगर, इंद्रपुरी, मायापुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, रमेश नगर, कीर्ति नगर आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें