Chhattisgarhराज्य

Chhattisgarh: विश्वभूषण हरिचंदन बने नए राज्यपाल, अनुसुइया उइके बनी मणिपुर की नई गवर्नर

Chhattisgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के छत्तीसगढ़ दौरे के एक दिन बाद ही आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। तो वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया। हरिचंदन पड़ोसी राज्य ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कोश्यारी ने दिया इस्तीफा

बता दें कि, यह बदलाव महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के साथ शुरू हुए हैं। कोश्यारी ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनको मुक्त कर दिया है। झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को उनकी जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड और आंध्र प्रदेश में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाया गया है।

नए राज्यपाल विश्वभूषण को भी जानिए

विश्वभूषण हरिचंदन को भी अनुसुईया उइके साथ ही जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ जॉइन किया था। जनता पार्टी के गठन तक वे जनसंघ से ओडिशा के महामंत्री थे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद उन्हें ओडिशा यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। वे 1988 तक वे भाजपा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उन्होंने बीजू जनता दल जॉइन कर लिया। 1996 में वे फिर भाजपा में लौटे। हरिचंदन पांच बार विधायक रहे हैं। पहली बार जनता लहर में 1977 में चिल्का सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने भुवनेश्वर सेंट्रल सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे। हरिचंदन ने ओडिशा के पाइका विद्रोह सहित कई पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं।

ये भी पढ़ें :Chhattisgarh: “कांग्रेस का नाम ही छलावा” जगदलपुर में आयोजित आम सभा में कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

Related Articles

Back to top button