Advertisement

बिहार: छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलसे

Share
Advertisement

जहां छठ पूजा को लेकर बिहार में खूब उल्लास और आनंद छाया हुआ है तो इस बीच त्योहार के बीच में बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) बड़ा हादसा हो गया है। यहां छठ पूजा के दौरान प्रसाद बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हादसा औरंगाबाद शहर के तेली मोहल्ले में हुआ। यहां अनिल गोस्वामी नाम के शख्स के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी एक सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। इस दौरान 25 से ज्यादा महिला और पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आग पर काबू पाने के दौरान 7 पुलिसकर्मी भी झुलस गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, ज्यादातर लोगों की स्थिथि सामान्य है। वहीं, जिला प्रशासन ने त्योहार के मौके पर सभी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि सावधानी से आगजनी के खतरों को टाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *