
Sri Lanka : श्रीलंका अपने बंदरगाहों पर विदेशी अनुसंधान जहाजों के लंगर डालने पर अगले साल से प्रतिबंध नहीं लगाएगा। जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने कहा कि उनका देश दूसरों के बीच विवाद में किसी का पक्ष नहीं लेगा। दरअसल भारत की आपत्ति के बाद श्रीलंका ने विदेशी अनुसंधान जहाजों के लंगर डालने पर प्रतिबंध लगाया था।
श्रीलंका ने विदेशी अनुसंधान जहाजों पर प्रतिबंध हटाने की बात कर रही है। साबरी ने प्रतिबंध हटाने की बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग नियम नहीं बना सकती। उनका देश दूसरों के बीच विवाद में किसी का पक्ष नहीं लेगा। श्रीलंका अपने बंदरगाहों पर विदेशी अनुसंधान जहाजों के लंगर डालने पर अगले साल से प्रतिबंध नहीं लगाएगा।
श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह
आपको बता दें कि चीनी अनुसंधान जहाज श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर रुका। जिसके बाद भारत ने श्रीलंका में विदेशी अनुसंधान जहाजों को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद श्रीलंका ने जनवरी में अपने बंदरगाह पर विदेशी अनुसंधान के लंगर डालने पर प्रतिबंध लगाया था। अब श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने प्रतिबंध जनवरी तक हटाने की बात कही।
Chhattisgarh: सीएम विष्णु देव साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप