Advertisement

Women IPL 2022: मई में खेला जाएगा महिला आईपीएल- सौरव गांगुली

woman ipl
Share
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2022 की सीरीज भारत में ही आयोजित करने का फैसला लिया है। बोर्ड प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा कि इस साल रेगुलर IPL के दौरान ही महिला IPL भी आयोजित किया जाएगा। वूमेन IPL का मैच मई में खेला जाएगा।

Advertisement

सौरव गांगुली ने IPL अपडेट में कहा कि महिला T20 चैलेंज इस साल फिर से मई में होगा। उम्मीद है कि भविष्य में हम एक बड़े महिला आईपीएल की मेजबानी करने में सक्षम होंगे। लेकिन इस साल आईपीएल प्लेऑफ के दौरान वूमेन टी20 चैलेंज का आयोजन जरूर होगा।

महिला IPL अभी तक सिर्फ 3 बार आयोजित किया गया है। इस आईपीएल में केवल 3 टीमें खेलती हैं। वेलोसिटी, सुपरनोवा, ट्रेल ब्लेजर्स।

साल 2018 में पहली बार Women IPL खेला गया था। सुपरनोवा ने 2018 और 2019 में इस खिताब को हासिल किया था। लेकिन 2020 में ट्रेल ब्लेजर्स ने खिताब अपने नाम किया था। जबकि 2021 में कोरोना के कारण IPL का आयोजन नही किया गया था। इस साल अप्रेल-मई में वूमेन आईपीएल खेला जाएगा। फिलहाल इंडियन वूमेन टीम न्यूजीलैंड में Women’s 50 Over World Cup मैच खेल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें