Advertisement

क्या 12 साल बाद फिर विश्व विजेता बनेगी टीम इंडिया?

Share
Advertisement

विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के विरुद्ध शतक लगाया था और भारत विश्व कप जीत गया था। विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप में भी बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने कहा है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत शानदार है, इसी का नतीजा मैदान पर नजर आता है।

Advertisement

हमें एक दूसरे का साथ बेहद पसंद है। हर खिलाड़ी दूसरे की सफलता में भागीदार बनना चाहता है। यही वजह कि मैदान पर हमारा प्रदर्शन शानदार हो रहा है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद यह बयान दिया। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 97 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 103* रनों की पारी खेली। भारत बांग्लादेश के सामने 257 के टारगेट का पीछा कर रहा था।

जिस वक्त विराट कोहली 74 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, भारत को जीत के लिए और विराट को शतक के लिए 26 रन बनाने थे। यहां से केएल राहुल ने एक भी गेंद नहीं खेली। उन्होंने विराट कोहली के शतक की खातिर सिंगल लेने से इनकार कर दिया।

भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और विराट कोहली को शतक लगाने के लिए 3 रन बनाने थे। विराट ने छक्का जड़ दिया। इसी के साथ किंग कोहली ने 48वां एकदिवसीय शतक पूरा कर लिया। भारत ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *