Advertisement

What is the National Game of India: भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है, जानें

National Game of India
Share
Advertisement

टोक्यो ओलंपिक गेम्स (Tokyo Olympics Games) खत्म हो चुका है। जापान के टोक्यो में आयोजित हुए ओलंपिक गेम्स में इस बार भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर सहित 7 मेडल अपने नाम किया। इसके बाद भारत के खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा हुई। सैकड़ों ऐसे पोस्ट भी नजर आए जिसमें हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल बताया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय खेल (National Game of India) क्या है? क्या हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है?

Advertisement

What is the National Game of India?

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनका राष्ट्रीय खेल है। जिस प्रकार भारत का अपना राष्ट्रगान है। हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है और राष्ट्रीय चिन्ह या प्रतीक अशोक स्तंभ है, उसी प्रकार कई देशों के भी अपने राष्ट्रीय प्रतीक हैं। बिट्रेन का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है। कहा जाता है कि सबसे पहले ब्रिटेन में ही आधुनिक क्रिकेट को खेला गया था। अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है। इसी तरह ब्राजील और फ्रांस का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है।

वैसे ही हम लोगों भी जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय खेल (National Game of India) हॉकी है। लेकिन क्या सच में हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है? बता दें कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है। इस विषय में सरकार का मत अलग है। दरअसल, भारत में राष्ट्रीय खेल को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। हालांकि इस संबंध में भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है।

एक RTI के जवाब में भारत सरकार ने साफ किया है कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल (National Game of India) के रूप में मान्यता नहीं दी है। सभी खेलों को प्रोत्साहित करना देश का उद्देश्य है। एक अन्य आरटीआई में जवाब आया था कि हॉकी सामान्य खेलों में एक राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना जाता है। हॉकी को प्राथमिकता दी गई है लेकिन यह राष्ट्रीय खेल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *