Advertisement

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर से माता-पिता बनने वाले हैं

Virat to be father
Share
Advertisement

Virat to be Father: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि कोहली दोबारा पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे ट्वीट्स हैं जिनमें कहा जा रहा है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और ये कपल दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इन दोनों की तरफ से हालांकि अभी तक इस ख़बर पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अनुष्का शर्मा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। विराट कोहली एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। सूत्रों की माने तो ”अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं, लेकिन पहले बच्चे की तरह इस बार भी आखिर में इस खबर को सभी के साथ शेयर करेंगे।” अनुष्का ने जनवरी 2021 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था। कोहली-अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका रखा था।

विश्व कप 2023 के दौरान कोहली के साथ नजर नहीं आएंगी अनुष्का

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का विश्व कप 2023 के दौरान कोहली के साथ नजर नहीं आएंगी। कोहली विश्व कप के दौरान कई राज्यों के अलग-अलग शहरों में मैच खेलेंगे लेकिन अनुष्का साथ नहीं होगीं। आपको बताते चलें कि कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी को अभी तक मीडिया से दूर रखा है। इन दोनों ने वामिका का चेहरा दिखने वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। कोहली-अनुष्का इस मामले को लेकर काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं।

मैटरनिटी क्लिनिक पर दिखे थे Virat Anushka

इतना ही नहीं, मीडिया  रिपोर्ट की मानें तो एक और सूत्र ने इस बात को कंफर्म करते हुए बताया कि फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कुछ दिनों पहले एक मैटरनिटी क्लिनिक पर भी देखे गए थे। जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया था। हालांकि उन्होंने पैपराजी से ये तस्वीरें न जारी करने की रिक्वेस्ट की थी। साथ ही वादा किया कि वो जल्दी ही खुद इसकी घोषण करेंगे।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत के सबसे महंगे कप्तान रोहित शर्मा!.. अरबों में है संपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *