Advertisement

Virat Kohli: बतौर कप्तान कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड, एक से बढ़कर एक उपलब्धियां, जानिए

विराट कोहली

विराट कोहली

Share
Advertisement

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद ही 33 वर्षीय विराट ने यह बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अचानक से टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया. विराट इस फैसले के बाद किसी भी प्रारूप में टीम के कप्तान नहीं रहे.

Advertisement

कोहली की विराट उपलब्धि

बतौर कप्तान विराट कोहली ने एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की है. विराट कोहली ने महान रिकॉर्ड भी बनाए है. बता दे कि विराट कोहली करीब 7 साल से भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. विराट कोहली ने अपनी कप्तानी के दौरान उतार चढ़ाव भी देखे.

सबसे सफल कप्तानों में से एक

आइए आपको विराट कोहली के रिकॉर्ड के बारे में बताते है. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया. टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले. विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से अधिक है.

                भारत के टॉप पांच टेस्ट कप्तान

कप्तान कब से कब तक      मैच   जीते   हारे    ड्रॉ

विराट कोहली  2014-2022 68    40    17    11

महेंद्र सिंह धोनी      2008-2014 60    27    18    15

सौरव गांगुली  2000-2005  49    21    13    15

मो. अजहर  1990-1999    47    14    14    19

सुनील गावस्कर      1976-1985  47    9     8     30

            सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में कोहली चौथे नंबर पर

 कप्तान      कब से कब तक           मैच    जीते   हारे    ड्रॉ

ग्रीम स्मिथ   2003-2014  109   53    29    27

रिकी पोंटिंग   2004-2010  77    48    16    13

स्टीव वॉ      1999-2004      57 41    9     7

विराट कोहली  2014-2022  68    40    17    11

क्लाइव लॉयड  1974-1985  74    36    12    26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें