दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होगा T-20 महिला विश्व कप

Womens world cup 2023
ICC Womens T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप (womens world cup) की शुरुवात 10 फरवरी से होगी। वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका (south africa) में होंगे। विश्व कप 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा।
कितनी टीमें लेंगी हिस्सा
वर्ल्ड कप की टीमों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी 2 हिस्सों में बांटा गया है। ग्रुप -ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश है। वही भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और आयरलैंड ग्रुप -बी में है। टीम अपने ग्रूप की हर टीम से एक मैच खेलेगी। ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत टी-20 महिला विश्व कप 2020 का रनरअप रह चुका है। पिछले कई वनडे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वही अंडर 19 महिला विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा और ऋचा घोष भी टीम का हिस्सा होंगी।
किसकी कितनी दावेदारी
कई बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप पर नज़र गड़ाए हुए है। आपको बता दें कि पिछले 17 टी20 मैच में से ऑस्ट्रेलिया ने 16 मैचों में जीत दर्ज किया है। इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच दक्षिण अफ्रिका में खेला जाएगा। अंडर-19 महिला विश्व कप भी दक्षिण अफ्रिका में आयोजित हुए थे। टूर्नामेंट के 23 मैच बोलैंड पार्क, सैंट जॉर्ज और न्यूलैंड ग्राउंड पर खेले जाएंगे। 23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।
ये भी पढ़े: BHOPAL: क्रिकेटर सौम्या तिवारी का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत