Advertisement

शुभमन गिल को यूं ही नहीं कहा जाता है प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट, जानें वजह

Share
Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप, IPL के बाद अब शुभमन गिल ने 24 साल की उम्र में एशिया कप भी जीत लिया है। शुभमन गिल ने एशिया कप के 6 मुकाबलों में 75.50 की औसत और 93.50 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 302 रन बनाए। शुभमन ने टूर्नामेंट में 1 शतक और 2 अर्थशतक लगाए। शुभमन गिल 33 वनडे पारियों के बाद सर्वाधिक 1739 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

Advertisement

शुभमन गिल का ODI में एवरेज 64.40 और स्ट्राइक रेट 102.05 है। शुभमन ने वनडे इंटरनेशनल में 5 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। ODI में 208 रन शुभमन का सर्वोच्च स्कोर है। फाइनल में श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 पर ऑलआउट हो गया था। ऐसे में 51 रनों का लक्ष्य हासिल करने शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी मैदान पर उतरी। प्रमोद मधुशन के पहले ओवर की अंतिम गेंद पैड्स पर लेंथ बॉल थी। शुभमन ने मिडविकेट की दिशा में ताबड़तोड़ चौका जड़ दिया। प्रमोद ने तीसरी गेंद फुल एंड वाइड आउटसाइड ऑफ स्टंप रखी।

शुभमन ने इस आउटस्विंगर को चेज किया और ऑफसाइड में खूबसूरत चौका लगा दिया। चौथी गेंद बैक ऑफ लेंथ आउटसाइड ऑफ थी। शुभमन ने पॉइंट की दिशा में खूबसूरती के साथ पंच करते हुए चौका अपने नाम कर लिया। पांचवीं गेंद शॉर्ट बॉल थी और शुभमन ने मिडविकेट की दिशा में क्रैकिंग पुल शॉट के साथ हैट्रिक चौके जड़ दिए।

शुभमन गिल को देखकर यह महसूस किया जा सकता था कि वह जल्द से जल्द भारत को एशिया कप जिताना चाहते थे। पथिराना के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद लोअर फुलटॉस डाउन लेग थी। शुभमन गिल ने लॉन्गलेग बाउंड्री की ओर आसान चौका हासिल कर लिया। डुनिथ वेलेगेले के छठे ओवर की अंतिम गेंद ओवरपिच ऑन ऑफ स्टंप थी।

शुभमन गिल ने फ्रंट लेग क्लियर करते हुए कवर्स की दिशा में चौका जड़कर स्कोर लेवल कर दिया। इसके बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्गऑफ की दिशा में सिंगल लेकर ईशान किशन ने भारत को चैंपियन बना दिया। शुभमन गिल 19 गेंद पर 6 चौकों के साथ 27* रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान ने भी 18 गेंद पर 3 चौकों के साथ 23* रन बनाए। शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उन्हें प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट यूं ही नहीं कहा जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *