Advertisement

शुभमन ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, बनाए सबसे ज्यादा रन

Share
Advertisement

शुभमन गिल ने क्वालीफायर 2 में 129 रन बनाकर प्लेऑफ में वीरेंद्र सहवाग के सर्वाधिक 122 रनों के निजी स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वीरू ने 2014 में CSK के खिलाफ यह कारनामा किया था। GT ने गिल के तूफानी शतक की बदौलत पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में MI 18.2 ओवरों में 171 पर ऑलआउट हो गई और 62 रनों से मैच हार गई। शुभमन ने एकतरफा अंदाज में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस पर जीत दिला दी। गिल ने MI को प्लेऑफ में लाने के लिए पहले RCB को ताबड़तोड़ शतक जड़कर बाहर किया और फिर प्लेऑफ में MI को भी धुआंधार शतक ठोककर IPL से एग्जिट का रास्ता दिखा दिया।

शुभमन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से खुद को वाजिब तौर पर प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट साबित कर दिया। IPL 2016 में किंग कोहली ने 7 अर्धशतक और 4 शतकों की बदौलत एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे। इस दौरान विराट ने 152 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए थे। सर्वाधिक स्कोर के तौर पर किंग के बल्ले से 113 रन आए थे।

IPL 16 में शुभमन का प्रदर्शन

IPL 16 में शुभमन ने 16 मुकाबलों में 156.43 स्ट्राइक रेट के साथ 851 रन जड़ दिए हैं। वह विराट के एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 973 रनों का कीर्तिमान तोड़ने से सिर्फ 123 रन दूर खड़े हैं। शतकों की बात करें, तो विराट ने 2016 के IPL सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने का कारनामा किया था।

शुभमन इस साल 3 शतक जड़ चुके हैं और फाइनल में विराट का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। आज तक विराट के अलावा कोई और खिलाड़ी IPL के किसी सीजन में 900 रन नहीं बना सका है। शुभमन यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही शुभमन गिल लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 7 मई, 2023 को 94 रन बनाकर नाबाद रह गए थे। तब शतक से चूकने पर उन्होंने कहा था कि अभी इस सीजन और भी मुकाबले बाकी हैं, मैं सेंचुरी लगाने का प्रयास करूंगा। उस बयान के बाद अहमदाबाद के इस मैदान पर गुजरात टाइटंस ने 2 मैच खेले और शुभमन ने दोनों में ताबड़तोड़ शतक ठोक दिए। MI के खिलाफ क्वालीफायर 2 में बीते 4 IPL मुकाबलों में गिल के बल्ले से आने वाला तीसरा शतक था। शुभमन का खेल देखकर लगता है कि उनके पास हर गेंद को सीमा रेखा पार पहुंचाने का हुनर है।

सबसे कम उम्र में IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा निजी स्कोर

क्वालीफायर वन में CSK के खिलाफ रनचेज में शुभमन 42 रन बनाकर आउट हो गए थे। गुजरात टाइटंस 15 रनों से मुकाबला हार गई थी। शुभमन को सिर्फ लीग मैचों का स्टार बोलकर तब उनकी खूब आलोचना हुई थी। उस नाकामी का सिला इस युवा बल्लेबाज ने क्वालीफायर 2 में दिया। सबसे कम उम्र में IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा निजी स्कोर बना दिया।

जिंबाब्वे के खिलाफ अगस्त 2022 में पहला ODI शतक जड़ने के बाद शुभमन बिल्कुल नहीं रुके। बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 में टेस्ट शतक और फिर फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली T-20I सेंचुरी। शुभमन ने T-20 इंटरनेशनल में 1, टेस्ट में 2 और वनडे में 4 शतक लगाए हैं। ये सातों शतक 7 महीने के भीतर आए हैं।

IPL 16 की 4 पारियों में 3 शतक

अब IPL 16 की 4 पारियों में 3 शतक। जिस रफ्तार के साथ 23 वर्षीय शुभमन बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके आगे बड़े से बड़ा रिकॉर्ड टिक नहीं पाएगा। शुभमन आने वाले वक्त में दुनिया भर में बल्ले से तूफान उठाएगा। हिंदुस्तान को अपने दम पर पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और फिर साल के अंत में होने वाला ODI वर्ल्ड कप जिताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *