Advertisement

एशिया कप में दूसरी बार फतह करने वाले कप्तान बने रोहित शर्मा

Share
Advertisement

भारत ने श्रीलंका को 263 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से हराकर 8वां एशिया कप जीत लिया है। 2018 के बाद रोहित शर्मा ने दूसरी बार बतौर कप्तान एशिया कप फतह किया है। मोहम्मद सिराज के कहर के कारण श्रीलंका सिर्फ 50 पर ऑल आउट हो गया। फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह ने कुशल परेरा को पारी की तीसरी ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गेंद की पिचिंग अराउंड मिडिल स्टंप एंड स्विंग अवे। बुमराह गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग कराते हैं।

Advertisement

इस बार आउटस्विंग मिली और विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ लिया। कुशल परेरा का खाता नहीं खुला और श्रीलंका को 1 पर पहला झटका लग गया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में 3 शिकार किया। ओवर की पहली गेंद लेंथ बॉल थी, जो टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई। पाथुम निसंका ने बल्ले का फेस खोलकर बिहाइंड स्क्वायर सिंगल लेने का प्रयास किया। पर बैकवर्ड पॉइंट पर उड़ते रवींद्र जडेजा ने शानदार कैच पकड़ लिया। निसंका ने 4 गेंद पर 2 रन बनाए और श्रीलंका को 8 पर दूसरा झटका लग गया।

अब मैदान पर श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सदीरा समरविक्रमा आ चुके थे। मोहम्मद सिराज ने समरविक्रमा को तीसरी गेंद फुलर लेंथ की डाली, जो टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई। इनस्विंगर पर समरविक्रमा शॉट खेलने में लेट हो गए। गेंद का टप्पा मिडिल स्टंप पर था और वह पैड से जा टकराई। बॉल ट्रैकर से भी कंफर्म हो गया कि गेंद टॉप ऑफ द लेग स्टंप पर लगती। समरविक्रमा फाइनल में खाता खोले बिना लौट गए।

 श्रीलंका का स्कोर क्रिकेट के नुकसान पर 8 रन हो गया। अब पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाने वाले असलंका मैदान पर आए। सिराज ने फुलर लेंथ डिलीवरी ऑन ऑफ स्टंप डाली, जो थोड़ा रुक कर बल्ले पर आई। असलंका भी बगैर खाता खोले कवर्स पर ईशान किशन को आसान कैच थमा कर लौट गए। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 8 रन हो गया।

अब चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज के पास हैट्रिक लेने का मौका था। सारे फील्डर्स स्लिप में तैनात कर दिए गए थे। इसलिए बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा ने फुलर एंड स्ट्रेट डिलीवरी पर मिडऑन की दिशा से चौका जड़ दिया। मोहम्मद सिराज खुद गेंद के पीछे भाग कर सीमा रेखा तक जाए। यह बताने को काफी था कि सिराज किस शिद्दत के साथ क्रिकेट खेलते हैं। चौथे ओवर की अंतिम गेंद मोहम्मद सिराज ने वाइड आउटस्विंगर डाली। धनंजय डिसिल्वा के बल्ले का महीन किनारा विकेटकीपर राहुल के दस्तानों में चला गया।

 डिसिल्वा ने 2 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 4 रन बनाए और श्रीलंका को 12 पर पांचवां झटका लग गया। मोहम्मद सिराज ने किसी ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की विकेट पर नहीं, बल्कि कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की स्पिनर्स के लिए अनुकूल विकेट पर एक ही ओवर में 4 विकेट चटका दिया। मिया मैजिक अपने चरम पर पहुंच चुका था।

मोहम्मद सिराज ने छठे ओवर की अंतिम गेंद मिडिल स्टंप पर रखी और हल्का सा मूवमेंट हासिल किया। शनाका मूवमेंट से बीट हो गए और स्टंप्स उखड़ कर जमीन पर आ गिरे। शनाका 4 गेंद खेलकर खाता नहीं खोल सके। 12 के स्कोर पर छठा श्रीलंकाई बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। एक कुसल मेंडिस थे, जो शुरुआत से ही विकेट पर टिके हुए थे। मोहम्मद सिराज में उन्हें 12वें ओवर की दूसरी फुलर लेंथ गेंद पर नॉकआउट कर दिया। बल्ले का अंदरूनी किनारा और अगले ही पल स्टंप्स जमीन पर पड़े हुए थे।

लंबे अरसे से किसी ने फास्ट बॉलिंग का ऐसा खौफनाक नजारा नहीं देखा था। श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 33 रन हो गया। इसके बाद श्रीलंकाई विकेट चटकाने की कमान हार्दिक पांड्या ने संभाली। हार्दिक ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद बॉडी लाइन पर बाउंसर डाली। डुनिथ वेलेगेले गति से मत खा गए और गेंद ग्लव से लगकर खड़ी हो गई। विकेटकीपर राहुल ने आसान कैच पकड़ लिया। वेलेगेले ने 21 गेंद खेलकर 8 रन बनाए और स्कोर 40 पर 8 आउट।

हार्दिक पांड्या के 16वें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद आउटसाइड ऑफ थी। प्रमोद मधुशन शरीर से दूर ड्राइव करने गए और फर्स्ट स्लिप में विराट कोहली ने सिंपल कैच लपक लिया। प्रमोद ने 6 गेंद पर 1 रन बनाए और श्रीलंका को 50 पर नौवां झटका लग गया। हार्दिक पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ अराउंड ऑफ स्टंप रखी। पथिराना ने इसे सीधा कवर्स पर ईशान किशन के हाथ स्लाइस कर दिया। पथिराना का खाता खुला नहीं और श्रीलंका 50 पर ऑलआउट हो गया। भारत की तरफ से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किया।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 1 मेडन के साथ 21 रन देकर 6 शिकार किए। हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह ने 5 ओवर में 1 मेडन के साथ 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जवाब में शुभमन गिल और ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने मिलकर 37 गेंद में ही भारत को जीत दिला दी। शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 27* रन बनाए। ईशान किशन 18 गेंद पर 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें