Advertisement

IPL 2023 ये खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया के जर्सी को पहन सकते हैं

Share
Advertisement

आईपीएल 2023 में कई युवा खिलाड़ी को उनके सपनो को नये पंख मिले है, इस साल आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ियो ने सपने सच करके दिखाया है। इस सीजन कई भारतीय खिलाड़ी उभर कर सामने आए।

Advertisement

इन में ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्हे अभी तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित किया कि वह जल्द ही टीम इंडिया के जर्सी को पहन सकते हैं।

आइए आज ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2023  सीजन शानदार प्रदर्शन किया। 

यशस्वी जायसवाल

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का नाम कई सीजनों से सामने तो आ रहा था, लेकिन साल 2023 में यशस्वी जायसवाल का नाम एक स्टार के रूप में उभर कर सामने आया। 2022-23 के घरेलू सीजन में दो दोहरे शतकों सहित छह शतक लगाने वाले यशस्वी राजस्थान रॉयल्स की टीम का एक मुख्य हिस्सा रहे। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर कहा जा सकता है कि वह टीम इंडिया के लिए जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं। 

रिंकू सिंह

रिंकू ने इस सीजन 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट और 59.25 की औसत से 474 रन बनाए हैं। रिंकू जल्द ही टीम इंडिया के लिए ऐसे ही मैच फिनिश करते नजर आ सकते हैं।

जितेश शर्मा

आईपीएल 2023 में, जितेश पंजाब के लिए एक विश्वसनीय फिनिशर बन गए हैं, उन्होंने 14 पारियों में 23.77 के औसत और 156.06 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में पंजाब के साथ शानदार समय बिताने के बाद, जितेश इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था। हालांकि उन्हें एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें