Advertisement

IPL: आज खेला जा रहा है 1000वां मैच, जानें कैसा रहा है IPL का इतिहास

Share
Advertisement

रविवार (30 अप्रैल) को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खास दिन है। वो इसलिए क्योंकि आज आईपीएल का 1000वां मैच खेला जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में ये 1000वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी जबकि इसके बोर्ड की स्थापना 2007 में BCCI के सदस्य ललित मोदी ने की थी। 18 अप्रैल 2008 का दिन था जब आईपीएल का पहला मैच खेला गया। अब तक इसके 15 सीजन संपन्न हो चुके हैं। इस साल आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है।

2008 में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स 11 पंजाब ने आईपीएल के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। डेक्कन चार्जर्स जो आगे चलकर दिल्ली डेयरडेविल्स बनी और बाद में इसका नाम दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया। इसके बाद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को शामिल किया और पिछले साल आईपीएल में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंटस को शामिल किया गया।

आईपीएल विजेताओं की सूचि

IPL 2008 राजस्थान रॉयल्स
IPL 2009 डेक्कन चार्जर्स
IPL 2010 चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2011 चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2012 कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2013 मुंबई इंडियंस
IPL 2014 कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2015 मुंबई इंडियंस
IPL 2016 सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2017 मुंबई इंडियंस
IPL 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2019 मुंबई इंडियंस
IPL 2020 मुंबई इंडियंस
IPL 2021 चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2022 गुजरात टाइटंस

आपको बता दें कि आईपीएल का पहला ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में जीता था। IPL 2008 का फाइनल मैच चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया था। आईपीएल के सबसे ज्यादा खिताब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। मुंबई ने आईपीएल में 5 बार फाइनल मैच जीता है। इस सूचि में दूसरे स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई ने आईपीएल में 4 बार फाइनल मैच जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो बार फाइनल मुकाबला जीता है। आरसीबी को छोड़कर आईपीएल में सभी टीमों ने फाइनल मुकाबले जीते हैं। पिछले साल आई गुजरात ने भी फाइनल मैच अपने नाम किया था। लखनऊ ने अभी तक नहीं जीता है हालांकि पिछले साल ही लखनऊ की एंट्री हुई थी। आरसीबी ने 2008 से अब तक एक भी फाइनल नहीं जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें