Advertisement

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, गिल-जुरैल की शानदार पारी

IND Vs ENG: india won the series by defeating england by 5 wickets
Share
Advertisement

IND Vs ENG: टीम इंडिया को आज बड़ी जीत हासिल हुई है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराते हुए रांची टेस्ट जीत लिया है। बता दें कि आज भी रोहित और उनके साथियों ने अपनी जीत की कहानी चौथे दिन में ही लिख डाली है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया है।

Advertisement

IND Vs ENG: 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

इंग्लैंड ने भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने काफी जद्दोजहद के बाद इस लक्ष्य को हासिल किया। बता दें कि ये 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इन तीन लगातार जीतों के साथ भारत ने कब्जा जमा लिया है।

शुभमन गिल-ध्रुव जुरेल की शानदार साझेदारी

बता दें कि ये रांची टेस्ट में भारत की जीत की राह काफी मुश्किल भरी थी। लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की शानदार साझेदारी ने भारत को जीत के दिलवाई।  दोनों ने मुश्किल वक्त में गजब का संयम दिखाया और अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला दी। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा का भी जीत में भरपूर योगदान रहा। रोहित शर्मा ने भी 55 रनों की शानदार बल्लेबाजी की।

क्या रही मैच की कहानी?

रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना था। इंग्लैंड ने पहली पारी में कुल 353 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बना। लेकिन फिर फर्स्ट इनिंग में मिली 46 रन की बढ़त के साथ इंग्लैंड दूसरी पारी खेलने उतरा तो केवल 145 रन ही बना सका। इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने इस लक्ष्य को हासिल कर रांची के मैदान पर अपनी दूसरी टेस्ट जीत दर्ज की। ये दो जीत भारत को रांची में अब तक खेले 3 टेस्ट में मिली है। अगला मैच अब धर्मशाला में खेला जाएगा। जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- Amrit Bharat Railway stations: ‘विकसित भारत’ युवाओं के सपने का भारत है: पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *