Advertisement

महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, इस खिताब पर किया कब्जा

Share
Advertisement

भारत की 17 साल महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख इतिहास ने रच दिया है। दिव्या देशमुख ने कोलकाता में आयोजित टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड (महिला) टूर्नामेंट जीत लिया है। दिव्या देशमुख ने 9 राउंड में 7 अंक प्राप्त कर इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया।

Advertisement

उन्होंने यह खिताब विश्व चैंपियन जु वेनजुन से आधा अंक आगे रहते हुए अपने नाम किया। इस तरह वर्तमान विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजून दूसरे स्थान पर रहीं।

दिव्या देशमुख 9 राउंड के बाद 7 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहीं, जबकि वर्तमान विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजून 6.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं रूस की पोलिना शुवालोवा 5.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

आपको बता दें कि दिव्या देशमुख इस टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हुई थीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। राउंड दिव्या में देश की नंबर 1 महिला चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *