Advertisement

क्रिस गेल की भविष्यवाणी, कोहली वर्ल्ड कप 2023 ही नहीं 2027 विश्वकप भी खेलेंगे

Share
Advertisement

क्रिस गेल ने कहा है कि विराट का यह आखिरी ODI वर्ल्ड कप नहीं है। वह 39 साल की उम्र में फिटनेस और फॉर्म के दम पर 2027 में होने वाला विश्वकप भी जरूर खेलेंगे। गेल ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 38 साल की उम्र में टॉप क्लास फुटबॉल खेल सकते हैं, तो विराट कोहली भी अगले एकदिवसीय विश्वकप में बल्ले से तूफान उठा सकते हैं।

Advertisement

गेल ने आगे कहा कि टीम सिलेक्शन के लिए उम्र नहीं बल्कि प्रदर्शन पैमाना होना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी टीम चाहिए बड़े स्कोर कर रहा है, तो उसे किसी भी हाल में प्लेइंग XI से बाहर नहीं रखना चाहिए। उसे टीम में लिया जाना चाहिए।

दूसरे खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल

46 ODI शतक जड़ चुके विराट कोहली के लिए क्रिस गेल ने कहा कि वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आने वाले 4 वर्षों में विराट कई ODI शतक लगाएंगे। इसके बाद विराट के ODI शतकों तक पहुंच पाना दूसरे खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल होगा।

 क्रिस गेल ने इस बात से इनकार किया कि यह वर्ल्ड कप पूरी इंडियन टीम सिर्फ विराट कोहली के लिए जीतना चाहेगी। गेल ने कहा कि इसके उलट विराट कोहली 2023 ODI वर्ल्ड कप हिंदुस्तान के लिए जीतना चाहेंगे। विराट जिस फॉर्म में चल रहे हैं, गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच को एशेज से बड़ा मैच

क्रिस गेल ने भारत-पाकिस्तान मैच को एशेज से बड़ा करार दिया। 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले में भी गेल ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना। विराट ने अब तक 274 ODI मुकाबलों की 265 पारियों में 12898 रन बनाए हैं। इस दौरान 57.32 की एवरेज के साथ किंग कोहली के बल्ले से 65 अर्धशतक और 46 शतक आए हैं।

मौजूदा दौर में विराट के अलावा फैब 4 का दूसरा कोई बल्लेबाज 20 वनडे शतक भी नहीं लगा सका है। फैब 4 के अन्य तीनों मेंबर यानी स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन ने मिलकर 41 वनडे शतक लगाए हैं। तीनों को जोड़कर भी विराट के 5 वनडे शतक ज्यादा हैं।

इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी

भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट कोहली को इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी करार दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आएंगे। कोहली को ही वीरू ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे फेवरेट खिलाड़ी करार दिया। सहवाग ने कहा कि भारत का विश्वकप जीतना सबसे ज्यादा विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले के दम पर मुकाबले को एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। वीरू का मानना है कि विराट बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *