Advertisement

AUS VS WI: मैदान में आमने-सामने आए मैक्सवेल और RCB का यह खिलाड़ी, जानें क्यों हो रही इतनी चर्चा

AUS VS WI T20 match glenn-maxwell-hit-109-metres-six-against-alzarri-joseph news in hindi
Share

AUS VS WI

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ( AUS VS WI ) के शानदार प्रदर्शन से हर कोई वाकिफ है। मैक्सवेल. मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। मैदान में उनके खेल की चर्चा यदी की जाए तो उन्हें छक्का लगाने के लिए क्रीज से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस बार भी मैक्सवेल ने कुछ ऐसा ही किया है और गेंद 100 मीटर से भी ज्यादा दूर जाकर गिरी।

Advertisement

AUS VS WI के बीच खेला जा रहा T20 मैच

इस समय ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी खेलते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी। मैक्सवेल की यह  5वीं सेंचुरी थी। अपनी इस 5वीं सेंचुरी के दौरान मैक्सवेल ने 12 चौके और 8 छक्के मारे। गौर देने वाली बात ये है कि जोसेफ भी आईपीएल में मैक्सवेल की ही टीम आरसीबी के लिए अगला सीजन खेलने वाले हैं. यानी मैक्सवेल ने अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी की गेंद पर ये लंबा छक्का लगाया है।

यह भी पढ़े:IND VS ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हुए जैक लीच, जानें कारण

IPL 2024 में एक साथ खेलेंगे यह खिलाड़ी

IPL 2024 में RCB की टीम में जोसेफ और मेक्सवेल एक ही टीम में खेलने वाले हैं। ऐसे में उन्होनें वेस्टइंडिज के खिलाफ खेल के दौरान अपनी ही टीम के खिलाड़ी के खिलाफ छक्का जड़ा है। जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। आपको बता दें कि  ये छोटा छक्का नहीं था, बल्कि गेंद 109 मीटर दूर जाकर गिरी।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *