Advertisement

एशियन गेम्स 2023: पाकिस्तान को मिली भारत के हाथों करारी शिकस्त

Share
Advertisement

भारतीय टीम ने  एशियन गेम्स 2023 में पाकिस्तान को हरा दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ पूल मुकाबले में भारत ने 10-2 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डबल डिजीट स्कोर हैइस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं मेन्स बैडमिटन में भी भारतीय टीम ने पहली बार फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।

Advertisement

जीत के साथ भारत पूल ए हॉकी स्टैंडिंग में

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, ललित कुमार उपाध्याय ने दो गोल, मनदीप सिंह ने एक गोल, सुमित ने एक गोल, वरुण कुमार ने एक गोल और शमशेर सिंह ने एक गोल दागा। जबकि पाकिस्तान की टीम ने दो गोल किए। आपको बता दें कि पहली बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 गोल किए हैं। इस जीत के साथ भारत पूल ए हॉकी स्टैंडिंग में शीर्ष पर अपनी दावेदारी को और भी मज़बूत किया।

हॉकी के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान

वहीं, जापान और पाकिस्तान दूसरे और तीसरे स्थान पर है। हॉकी के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच यह 180वां मुकाबला खेला गया। इस तरह तीसरे क्वार्टर के खेल में भारत ने तीन गोल दागे। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा जारी रखा और स्कोर 10 गोल में बदल दिया।

हालांकि पाकिस्तान भी चौथे क्वार्टर में एक गोल दागकर स्कोर को 10-2 कर दिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को एक बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने अभी तक 66 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान टीम ने 82 मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अपना अगला मुकाबला सोमवार, 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *